सबसे बड़ा झूठ
सबसे बड़ा झूठ दुनिया का सबसे बड़ा झूठ जानते हो क्या है? हम रोज अच्छी बातें पढ़ते हैं, कुछ लोग तो सत्संग भी सुनते हैं, महापुरुषों के विचार पढ़ते हैं और अच्छे लोगों से मिलकर ज्ञान की बातें भी सीखते हैं। लेकिन क्या इन सब से हमारे जीवन में बदलाव आएगा? हम सोचते हैं कि किसी महापुरुष की बातें सुनने से या अच्छी किताबें पढ़ने से हमारे जीवन में बदलाव आ जायेगा तो इससे बड़ा झूठ और इससे बड़ा भ्रम दुनिया में कोई दूसरा नहीं है। कोई आएगा और हमें कुछ बातें बताएगा और हम बदल जायेंगे, ये एक भ्रम ही तो है। अगर किसी के कहने से दुनिया बदल जाती तो भगवान को बार बार धरती पर जन्म क्यों लेना पड़ता? एक राम ही काफी थे.. एक कृष्ण ही काफी थे.. या एक महावीर ही काफी थे.. या एक बुद्ध ही काफी थे.. लेकिन सच तो ये है कि आपको खुद अपने आप को बदलना है। आप क्या पढ़ते हो ? क्या देखते हो ? क्या सुनते हो ? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। फर्क पड़ता है कि आप किस बात को अपने जीवन में उतारते हो। आप जिस बात को अपनाओगे वैसे ही हो जाओगे। बुद्ध में और आप में कोई फर्क नहीं है। जो ईश्वर महात्मा बुद्ध के अंदर था वही आपमें है। वही प्...